Coromandel Express Derails News Live: ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे 3 ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई. बीते 12 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

03/06/2023 11:33:14
Odisha Train Accident: बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

ओडिशा के बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा, पीएम खुद घटनास्थल का दौरा करेंगे. दो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी इन्वॉल्व्ड हैं हादसे में. कटक, बालासोर और घटनास्थल के लिए तीन टीम गठित की गयी हैं. 39 ट्रेन डायवर्ट रूट से शुरू की गयी है जो ज़िम्मेदार है उसपर कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट का इंतजार है.

03/06/2023 10:41:15
Odisha Train Accident: घटनास्थल पर NDRF की 9 टीमें मौके पर तैनात

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा (एनडीआरएफ) ने बताया, NDRF की 9 टीमें मौके पर तैनात हैं. घटना के सवा घंटे के अंदर हमारी पहली टीम वहां पहुंच गई थी. बचाव अभियान में 300 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं.

03/06/2023 10:22:56
ओडिशा रेल हादसे पर एक्शन में पीएम मोदी, बुलाई बैठक

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अब तक राहत-बचाव अभियान की जानकारी के लिए एक बैठक बुलाई है. 

03/06/2023 10:22:56
ओडिशा रेल हादसे पर एक्शन में पीएम मोदी, बुलाई बैठक

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अब तक राहत-बचाव अभियान की जानकारी के लिए एक बैठक बुलाई है. 

Odisha Train Accident: तमिलनाडु के तीन मंत्री चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे. वह ओडिशा के बालासोर की यात्रा कर रहे हैं जहां रेल हादसे में 238 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हैं. तमिलनाडु मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने कहा, 'हम मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए वहां जा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है. तमिलनाडु में रेल दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है.'

03/06/2023 09:38:14
Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या

दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 238 लोगों की मृत्यु हुई है. लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

03/06/2023 09:38:14
Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या

दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 238 लोगों की मृत्यु हुई है. लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

03/06/2023 09:30:51

उत्तराखंड CM ने भी ट्रेन हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हादसे में जो भी लोग हताहत हुए हैं उनके परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उन्हें अपनों चरणों में जगह दे."

03/06/2023 09:18:29
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल

बीजेपी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आज होने वाले देशभर के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए. उडीसा में हुई रेल दुर्घटना के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए.

03/06/2023 08:52:28
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया.

03/06/2023 08:16:16
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- घायलों का बेस्ट ईलाज, रेस्क्यू पर है फोकस

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "बहुत ही बड़ी घटना है, सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है, हमारी सभी विभागों की टीमें मौजूद है. सभी जगह से मोबालाईजेशन किया है, उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिनके परिवार का मेंबर नहीं रहा है, जहां कहीं भी बेस्ट सुविधा है, वहां स्वास्थ्य ईलाज करवाया जाएगा. एक हाईलेवल कमेटी भी तय हो गई है, इस एक्सीडेंट के तय तक जाएंगे और पूरी घटना को समझा जाएगा. अभी सारा फोकस रेस्क्यू पर है. यह जिस तरीके की घटना है, मानवीय संवेदना हमें रखनी है, रेस्टोरेशन का काम तुरंत चालू होगा."

Comments